फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में किसानों की मांगों को लेकर विधायक राजेश जून को सौंपा ज्ञापन, 26 नवंबर से बड़े आंदोलन की चेतावनी

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर शनिवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेश जून को किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते से दूर रहने, सभी मुक्त व्यापार समझौते रद्द करने, सभी फसलों पर C2+50 प्रतिशत की दर से कानूनी गारंटी वाला एमएसपी और खरीद की गारंटी देने की मांग की गई। किसान नेताओं ने कर्ज माफी, आत्महत्या पीड़ित परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा, चारों श्रम संहिताएं रद्द करने, 31 हजार रुपये न्यूनतम मासिक मजदूरी, मनरेगा में 200 दिन काम व 700 रुपये दैनिक मजदूरी की मांग उठाई। साथ ही बिजली निजीकरण, बीज विधेयक, भूमि अधिग्रहण, फसल बीमा, उर्वरक संकट, नहरों में पानी, जलभराव, प्राकृतिक आपदा से खराब फसलों का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा और बुढ़ापा पेंशन 10 हजार रुपये करने की मांग की। मोर्चा ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो 26 नवंबर 2026 से राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा किसान आंदोलन शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में जयकरण मांडौठी, दिलबाग सिंह दलाल, सुमित छिकारा, धनराज तहलान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें