फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम करे : बीबी बत्तरा

झज्जर। झज्जर जिले के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा ने दावा किया कि दिल्ली में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी और हरियाणा सहित झज्जर जिले से लाखों की संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे। वह वीरवार को विधायक गीता भुक्कल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक नवंबर को दिल्ली में वोट बचाओ,देश बचाओ रैली के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए, न कि किसी राजनीतिक दल के पक्ष में खड़ा दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी सबूतों के साथ अपनी बात रख चुके हैं और आने वाले समय में कई सवालों के जवाब सामने आएंगे। लोकतंत्र बचाने की लड़ाई राहुल गांधी और कांग्रेस लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करना चाहिए और अपना राजधर्म निभाना चाहिए। वहीं विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि अर्चना गुप्ता जब से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनी हैं, तब से लगातार विवादित बयान दे रही हैं। खड़गे एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या खड़गे दलित हैं, इसलिए उनसे इस्तीफा मांगा जा रहा है। उन्होंने हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर स्थान को गंगाजल से धोने की घटना का जिक्र करते हुए इसे छोटी सोच का प्रतीक बताया। चुनाव आयोग में नियुक्तियों को लेकर उन्होंने भाई-भतीजावाद का सवाल उठाते हुए निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता सुभाष गुर्जर, जिलाध्यक्ष संजय यादव, वीरेंद्र कौशिक, नीटू भदानी, रमेश जाखड़, विजेंद्र कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें