फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली हलके के गांव हसनपुर में 23 को लगेगा कृषि मेला, किसानों को मिलेगा उन्नत खेती का ज्ञान

बादली। गांव हसनपुर में 23 अक्टूबर को कृषि सम्मेलन एवं कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा। बादली के सरपंच आनंद गुलिया ने गांव-गांव जाकर लोगों को मेले का निमंत्रण दिया और किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर लाभ लेने का आह्वान किया। सरपंच आनंद गुलिया ने बताया कि मेले में फल-सब्जी, पेरि-अर्बन खेती, डेयरी, मत्स्य पालन और मोटे अनाज की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सहित कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ किसानों को टिप्स देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली से सटे हमारे क्षेत्र के किसानों के लिए यह मेला आय बढ़ाने का बड़ा मौका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें