फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा प्रसाद गिरि मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम का भव्य राजतिलक समारोह आयोजित

झज्जर। श्री प्राचीन रामलीला कमेटी (रजि. 00334) दिल्ली गेट की ओर से बाबा प्रसाद गिरि मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम का भव्य राजतिलक समारोह श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुभाष जांगड़ा, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा नेता मनीष बंसल, महेंद्र बंसल, प्रमोद बंसल, महंत परमानंद गिरि ने कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, धर्मप्रेमियों, साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। राजतिलक समारोह के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सत्य, धर्म, मर्यादा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कमेटी के प्रधान अंकुश दूहन ने कहा कि रामलीला हमारी प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है। भगवान श्रीराम का राजतिलक धर्म की विजय, न्याय और आदर्श शासन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कमेटी का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवित रखते हुए नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है। उन्होंने समारोह में पहुंचने वाले सभी शहरवासियों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में जय भगवान मित्तल, प्रकाश चंद गर्ग, महेंद्र वशिष्ठ, जितेंद्र शास्त्री, अरुण शास्त्री, वेदप्रकाश दूहन, सुरेंद्र हरित, सुनील जाखड़, राजेंद्र दहिया, गुलाब प्रजापति, प्रदीप शर्मा, सत्ते पंडित, हेमंत शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें