फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली समाधान शिविर में आईं 8 शिकायतें, 5 का मौके पर समाधान

बादली। लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम विशाल कुमार ने की। शिविर में कुल 8 शिकायतें आईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। बाकी बची 3 शिकायतों के जल्द समाधान के लिए एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम विशाल कुमार ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी तरीके से समाधान करना है। सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और समयबद्ध तरीके से निपटारा करें। शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली, पानी, रास्ता, फैमिली आईडी, पेंशन और प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी हुई थीं। इस मौके पर बीडीपीओ, तहसीलदार अनिकेत कुमार, नायब तहसीलदार सीमा लाडपुर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें