झज्जर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद झज्जर के सभी सफाई कर्मचारी 26वें दिन हड़ताल जारी रही। नगर परिषद झज्जर के सफाई कर्मचारियों के समर्थन में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से संदीप, सीटू से प्रवेश, किरण व सर्व कर्मचारी संघ से राजेंद्र जुलाना, वार्ड चार से पार्षद दिनेश छिकारा, वार्ड 7 से पार्षद दिनेश यादव धरने पर पहुंचे और कर्मचारियों का समर्थन कर संबोधित किया। इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने बताया कि राज्यव्यापी हड़ताल को 3 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं करेगी, तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है बल्कि और भी तेज होगा। इसकी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। मंच संचालन इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल ने किया। इस मौके पर जिला सचिव गौरव, ऑडिटर कृष्ण, सलाहकार सुरेश, सह सचिव बबली, महिला उप प्रधान कमलेश, प्रचार सुचारक मनीषा, शीतल ,रानी, दया, सुषमा, सुमित्रा, सीमा,अंजू, सुरेश, रविंदर, विक्रम, नवीन मौजूद रहे।