फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में छात्रों पर पिछले दिनों हुए लाठीचार्ज के विरोध में हांसी में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

Naveen Updated Tue, 25 Aug 2026 02:39 PM IST

दिल्ली जंतर मंतर पर पिछले दिनों छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में हांसी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में छात्र साहिल लोचब सहित कई लोग घायल हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस की मांग है कि मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच की जाए। कांग्रेस नेता पवन गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और न्याय की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना दिया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में आज हांसी में भी धरना-प्रदर्शन किया गया और अमित शाह का पुतला फूंका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के मामले में सरकार और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें