फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में देर रात हुई बारिश से शहर जलमग्न, आंधी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

हांसी में देर हुई बारिश ने जहां मौसम में ठंडक घोल दी, वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के साथ चली तेज आंधी ने भी शहर की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज हवाओं के कारण हांसी के कई इलाकों में अभी तक बिजली आपूर्ति बाधित है। वहीं, जींद रोड पर भी तेज आंधी के कारण यातायात प्रभावित हुआ, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर पानी जमा हो गया। वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कई जगहों पर जलभराव के कारण यातायात की रफ्तार भी धीमी रही। हालांकि, इस बारिश को किसानों के लिए राहत की बारिश माना जा रहा है। खेतों में खड़ी फसलों के लिए बारिश काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। किसानों के लिए यह बारिश सोने पर सुहागा जैसी रही, क्योंकि बारिश से खेतों को पर्याप्त नमी मिली और सिंचाई की जरूरत कुछ हद तक कम हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर में जलभराव और बिजली बाधित होने के कारण आमजन की परेशानी बढ़ गई। अब लोगों की नजर प्रशासन और बिजली विभाग की कार्रवाई पर है कि जलभराव की समस्या और बिजली आपूर्ति को कितनी जल्दी सामान्य किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें