फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में अमर उजाला की ट्रैफिक पाठशाला का आयोजन, विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

हांसी। शहर के सेंट ज्ञानेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अमर उजाला की ट्रैफिक पाठशाला मुहिम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी अधिकारियों से सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम में हांसी सदर थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने पॉक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि यदि 18 वर्ष से कम उम्र के किसी बच्चे के साथ छेड़छाड़ या गलत हरकत होती है, तो उसे चुप नहीं रहना चाहिए। बच्चों को बिना डर अपनी आवाज उठानी चाहिए और इसकी जानकारी अपने माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को देनी चाहिए। वहीं, शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की तीन धाराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक करते हुए उनके सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम में एएसपी डीएसपी विनोद शंकर ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने सड़क पर सुरक्षित चलने, यातायात नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतने के महत्व को समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर उन्हें जागरूक किया। स्कूल के प्रिंसिपल सतीश वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सड़क पर लापरवाही न केवल स्वयं के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन सकती है। इसलिए बच्चों को बचपन से ही यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनना चाहिए। जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र अत्री ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें यातायात नियमों और कानूनों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अपनी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें