फतेहाबाद जिले में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश से लोगों को पिछले कई दिनों से जारी उमस और गर्मी से काफी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और इसके बाद कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ ही किसानों के चेहरे पर भी खुशी नजर आई।लंबे समय से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों ने मौसम में आए बदलाव का स्वागत किया। मौसम में बदलाव के बाद दिनभर बादल छाए रहने और आगे भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश ने जहां आमजन को गर्मी से राहत दी है।