फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में राष्ट्रवादी मित्र संगठन द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर शुरू

विश्व पटल पर भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी मित्रगण, टोहाना की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर टोहाना के जगदम्बे ब्लड बैंक में लगाया जा रहा है। राष्ट्रवादी मित्रगण के सदस्य कुश भार्गव और देवेंद्र बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उनका लक्ष्य अधिक से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित करना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सके। रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं है। कुश भार्गव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने देश को नई दिशा दी है। उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने नगर के युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में भागीदार बनें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें