फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में दिनदहाड़े बाइक चोरी, डाकखाने के बाहर से उड़ाई मोटरसाइकिल

शहर के रेलवे रोड स्थित डाकखाना के बाहर से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। चोर महज 15 मिनट में लॉक खड़ी बाइक को उड़ा ले गए। पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांव हैदरवाला निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह करीब 10:30 बजे अपनी बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल जिसका नंबर HR-23J-2868 है, लेकर डाकखाना रेलवे रोड टोहाना आया था। उसने बाइक को डाकखाने के बाहर लॉक करके खड़ी किया और अंदर चला गया। जब वह करीब 10:45 बजे वापस लौटा तो बाइक वहां नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित के अनुसार बाइक लॉक थी और उसकी चाबी उसके पास ही मौजूद है। पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच करते हुए बाइक बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें