फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी के चालक और सहायक भी हड़ताल के समर्थन में उतरे

फतेहाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को 29वें दिन भी जारी रही। नगरपरिषद कार्यालय में आज के धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के इकाई प्रधान नरेश राणा ने की, जबकि मंच का संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट द्वारा किया गया। इस दौरान कर्मचारियों के आंदोलन को तब सबसे बड़ा बल मिला, जब शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाडिय़ों के ड्राइवर और हेल्पर काम ठप कर सीधे धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने इकाई प्रधान नरेश राणा की अध्यक्षता में चल रहे इस धरने में अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और खुद भी हड़ताल में शामिल होने का ऐलान कर दिया। डोर-टू-डोर चालकों व सहायकों के हड़ताल में शामिल होने से शहर में कचरा उठान व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। इकाई प्रधान नरेश राणा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार सोशल मीडिया पर झूठे वीडियो जारी करके सफाई कर्मचारियों और आम जनता को पूरी तरह गुमराह करने का प्रयास कर रही है। हकीकत यह है कि धरातल पर कर्मचारियों की एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार सच में इस हड़ताल को समाप्त करवाना चाहती है, तो उसे नगर पालिका कर्मचारी संघ के शीर्ष नेतृत्व के साथ सीधी वार्ता कर तुरंत प्रभाव से मांगों का परिपत्र जारी करना चाहिए। सफाई कर्मचारियों के इस आंदोलन को विभिन्न ट्रेड यूनियनों और जनसंगठनों का भी भारी समर्थन मिला। धरने को सर्व कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश तुषामड, फायर यूनियन से राज्य नेता सतबीर सहारण, नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विजय ढाका, कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष अमित गिल, सकसं के जिला प्रधान सुरजीत दुसाद और बेगराज ने संबोधित किया। इसके अलावा ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव भूप सिंह भड़ोलांवाली, सकसं के जिला सचिव राम निवास शर्मा, नागरिक अधिकार मंच से राजीव सेतिया, अध्यापक संघ से योगेंद्र सिंह, भारतीय किसान यूनियन से जांगिर सिंह, किसान सभा से कल्याण सिंह, नौजवान सभा से पवन कुमार, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से रणधीर डबास, आरडब्ल्यूए से डॉ. पृथ्वी सिंह बाना, पार्षद मोहन लाल नारंग और चन्द्रभान वधवा ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें