फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाई फैक्ट्री के गंदे पानी से फसल खराब होने का आरोप, टोहाना-भुना रोड पर जाम

टोहाना। गांव चंदड़ स्थित अर्चित न्यू वुड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के गेट के सामने वीरवार को किसानों ने फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त गंदे पानी से धान की फसल खराब होने का आरोप लगाते हुए टोहाना-भुना रोड पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही थाना सदर और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों ने प्रशासन से फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई करने और फसल नुकसान के मुआवजे की मांग की। जाम लगा रहे किसान सुभाष कुमार ने बताया कि उसने मनजीत सिंह की करीब 35 एकड़ जमीन ठेके पर ले रखी है। उक्त खेतों में प्लाई फैक्ट्री का केमिकल युक्त गंदा पानी जाने से धान की फसल खराब हो गई है। खेतों में पानी भरा होने के कारण फसल की कटाई में भी परेशानी आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार फैक्ट्री प्रबंधन को इस बारे में अवगत करवाया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। मजबूरन उन्हें सड़क जाम करना पड़ा। मौके पर सदर थाना से एसआई राजवीर ने पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान फैक्ट्री के मैनेजर रविन्द्र भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें