हरियाणा को वैश्विक ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। रूस की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस बैठक में अत्याधुनिक ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग, विदेशी निवेश और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर सार्थक चर्चा हुई।