फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे शहीद स्मारक का उद्घाटन, जनसभा की तैयारियां तेज

Tue, 03 Nov 2026 05:05 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

अंबाला कैंट में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों की स्मृति में बने भव्य शहीद स्मारक के लोकार्पण को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 5 नवंबर को देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस ऐतिहासिक स्मारक का विधिवत उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अंबाला कैंट में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। रैली स्थल पर अत्यधिक विशालकाय वॉटरप्रूफ टेंट लगाया गया है ताकि कार्यकर्ताओं व आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गृहमंत्री के संबोधन को दूर-दराज तक स्पष्ट पहुंचाने के लिए विशेष साउंड सिस्टम बाहर से मंगाया गया है। इसके अलावा आयोजन स्थल और स्मारक परिसर में सुरक्षा व सुंदरता को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भाजपा नेताओं का दावा है कि यह रैली और स्मारक का लोकार्पण क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें