फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाए बादल, हल्की बूंदाबांदी के बाद ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

भिवानी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में वीरवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह की शुरुआत के साथ ही आसमान में घने बादल छा गए, जिससे सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर चलता रहा। इसके साथ ही चली ठंडी और सर्द हवाओं ने वातावरण में सिहरन पैदा कर दी, जिससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। दोपहर के समय मौसम ने एक नया मोड़ लिया और शहर के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। इस हल्की बारिश के तुरंत बाद चली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई और मौसम में काफी ठंडक बढ़ गई। मौसम के इस सुहावने और सर्द मिजाज के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वीरवार को भिवानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 14.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में आई इस कमी से रात और सुबह के समय ठंड में इज़ाफा होने की पूरी संभावना है। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें