भिवानी। लोहारू में लोक निर्माण विभाग में ट्रक चालक के पद पर कार्यरत गांव सिंघानी निवासी 54 वर्षीय रामबिलास की ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई। घटना वीरवार रात्रि करीब 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मृतक के बेटे सुमेर के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, रामबिलास गांव सिंघानी पिछले करीब 20 वर्षों से लोहारू में लोक निर्माण विभाग में नौकरी कर रहे थे। वीरवार रात करीब 11 बजे ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटे और पोते-पोतियां हैं। दोनों बेटे शादीशुदा हैं। पुलिस के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे सुमेर के बयान दर्ज कर इस संबंध में पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। संवाद