फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार रात 11 बजे से गुल लाइट नहीं हुई बहाल, एसडीएम, डीएसपी मौके पर पहुंचे

भिवानी। कस्बा ढिगावामंडी मे बुधवार को रात को करीब 11 बजे के बाद गुल बिजली आपूर्ति शुक्रवार को अब तक बहाल नहीं हो पाई। इस मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे एसडीएम लोहारू मनोज दलाल, बिजली विभाग के एक्शन, डीएसपी संजीव गौड ने पावर हाऊस का दौरा किया। दूसरी तरफ बिजली विभाग के कर्मचारियों के समर्थन में उतरे सफाई कर्मचारी यूनियन और किसानों ने धरना स्थल पर नारेबाजी की। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण फीडरों पर आपूर्ति बहाल कराने का भी प्रयास किया, मगर निगम कर्मचारी काम पर लौटने को राजी नहीं हुए। जिन फीडरों की लाइन ब्रेक डाउन थी, उन्हें लगातार दूसरे दिन भी चालू नहीं किया गया। जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गुल है वहीं तनाव के हालात बने हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें