फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा के लिए 30 अक्तूबर से 26 नवंबर तक होंगे आनलाइन आवेदन

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सेकेंडरी , सीनियर सेकेंडरी नियमित एवं गुरूकुल, विद्यापीठ वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2027 के लिए 30 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन-पत्र लाइव होंगे। संबंधित विद्यालय मुखिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर निर्धारित तिथियों अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी स्थाई,अस्थाई मान्यता प्राप्त राजकीय/अराजकीय विद्यालयों एवं गुरूकुल/विद्यापीठ वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2027 के लिए 30 अक्तूबर से 26 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात 27 से 30 नवंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क सहित, एक से चार दिसंबर तक 300 रुपये विलंब शुल्क सहित तथा पांच से आठ दिसंबर तक 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि उपरांत कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेकेंडरी परीक्षा के लिए नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 1150 रुपये, माईग्रेशन शुल्क 100 रुपये कुल 1250 रुपये के साथ-साथ 100 रुपये प्रति प्रायोगिक विषय परीक्षा शुल्क अलग से देय होगा। इसी प्रकार सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 1200 रुपये, माईग्रेशन शुल्क 100 रुपये कुल 1300 रुपये शुल्क तथा प्रति प्रायोगिक विषय परीक्षा शुल्क100 रुपये अलग से निर्धारित किया है। इसके अतिरिक्त यदि सीनियर सेकेंडरी परीक्षार्थी द्वारा अतिरिक्त विषय की परीक्षा दी जानी है, तो उसे परीक्षा शुल्क के अलावा 200 रुपये अतिरिक्त विषय शुल्क जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि विद्यालयी/गुरूकुल/विद्यापीठ मुखिया ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर लॉगिन करें। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें