फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: 37 वोटों से विकास बुडानिया को हराकर युधिष्ठिर वत्स बने जिला बार के प्रधान

भिवानी। जिला बार एसोसिएशन के चुनावों में देर रात 10 बजे बाद नतीजों की घोषणा हुई। जिसमें एडवोकेट युधिष्ठिर वत्स मात्र 37 मतों के अंदर से विकास बुडानिया को पछाड़ प्रधान चुने गए, जबकि रश्मि तंवर ने मीना को मात्र 40 मतों से हराकर उपाध्यक्ष महिला पद पर जीत दर्ज की। एडवोकेट अशोक यादव ने दीपक सोनी 59 मतों के अंतर से हराकर उपाध्यक्ष सामान्य पद पर जीत दर्ज की। एडवोकेट सचिन सिंगला ने एडवोकेट वरुण कुमार टिटानी को 83 मतों के अंतर से पछाड़ते हुए सचिव पद पर शानदार जीत दर्ज की। इसके अलावा संयुक्त सचिव रेखा भुक्कल, कोषाध्यक्ष संतोष सैन, लाइब्रेरियन भारती रंगा, आडिटर नीर कैलाश और कार्यकारी सदस्य गरीमा शर्मा को निर्विरोध चुना गया। जिला बार एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट रविंद्र शर्मा और रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट देवेंद्र तंवर ने नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि प्रधान पद के लिए 1705 मत डाले गए, इसमें 36 मत रद्द कर दिए गए जबकि 1669 मत वैध रहे। इसमें भारत सिंह बूरा को मात्र 16 वोट मिले, जबकि सुरेंद्र हंस को 104 मत और विकास बुडानिया को 756 मत मिले वहीं 793 मत लेकर युधिष्ठिर वत्स ने प्रधान पद की जीत दर्ज की। इसी तरह महिला उपाध्यक्ष के लिए 1705 मतों में से 38 मत रद्द हो गए और 1667 मत वैध रहे। उपाध्यक्ष पद की दावेदार मीना को 574, पूजा तंवर को 479 मत और रश्मि ठाकुर को सबसे अधिक 614 मत प्राप्त हुए। जिससे उसकी जीत दर्ज हुई। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद सामान्य के लिए 1705 मतों में 49 मत रद्द किए गए वहीं 1656 मत वैध रहे। जिसमें अशोक कुमार यादव को 532 मतों के साथ जीत मिली वहीं दीपक सोनी को 473 मत और मुकेश अग्रोहिया को 434 मत प्राप्त हुए। तिलकराज को 217 मत से ही संतोष करना पड़ा। सचिव पद के लिए कुृल 1705 मतों में से 15 मत रद्द किए गए। इसमें 1690 मत वैध रहे। जगजीत सिंह परमार को 355 मत प्राप्त हुए। नरेंद्र शर्मा को 221 मत मिले, सचिव कुमार सिंगला को सबसे अधिक 479 मतों के साथ शानदार जीत मिली। इसी तरह संजय महता को 239 और वरुण टिटानी को 396 मत मिले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें