फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में डेढ़ साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर मिला शव

भिवानी। शहर की राजीव कॉलोनी में करीब डेढ़ साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। बच्चे का शव घर पर मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सिविल लाइन पुलिस के जांच अधिकारी संजय ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल बच्चे की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद ही बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें