भिवानी। जिला प्रशासन व नगर परिषद ने पुलिस बल की मौजूदगी में सोमवार को डंपिग यार्ड से टीपर ऑटो शहर के वार्डों से डोर टू डोर कचरा उठान के लिए रवाना हुए। हालांकि दिनभर सफाई कर्मचारी कूड़ा उठान का विरोध करते रहे वहीं दोपहर बाद डंपिंग यार्ड से टीपर ऑटो को पुलिस सुरक्षा में बाहर निकाला गया। जिसके जरिए घर-घर कूड़ा उठान का काम कराया जाएगा। काफी अर्से से नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लोगों ने घरों के अंदर काफी कचरा जमा किया हुआ है। जबकि शहर के मुख्य रास्तों पर भी कूड़े के ढेर लगे हैं। शहर में कूड़ा उठान का ठेका श्रीश्याम वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी को दिया हुआ है। मगर नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते टीपर ऑटो भी बंद कर दिए गए थे। लेकिन अब इन टीपर ऑटो को वार्डों में घर-घर कूड़ा उठान के लिए भेजा गया।