फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू में 53वीं आदर्श रामलीला का शुभारंभ, नारद मोह और शिव तांडव ने मोहा मन

भिवानी। लोहारू की आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला मंचन का आयोजन शुरू किया। समिति द्वारा आयोजित 53वीं रामलीला का शुभारंभ उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के माहौल में हुआ। कार्यक्रम में लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि डीएसपी संजीव कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने रीबन काटकर रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की मंगल शुरुआत की गई। रामलीला के पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह, रावण जन्म और शिव तांडव सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का मंचन किया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत किया। मंचन देखने के लिए शहर के अनेक लोग पहुंचे और देर तक रामलीला का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बना रहा। आदर्श रामलीला समिति के प्रधान संतलाल सैनी ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें