फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: सफाई कर्मचारियों के तेवर तीखे सड़कों पर उछाला कचरा, निगम कमिश्नर बोले- एफआईआर होगी

अंबाला सिटी। नगर निगम के हड़ताली सफाई कर्मचारियों के तेवर सोमवार को अचानक तीखे हो गए। अभी तक शांत चल रही हड़ताल ने उग्र रूप ले लिया। सफाई कर्मचारियों ने अपनी रणनीति बदलते हुए ठेके पर लगे कर्मचारियों की ट्रालियों से कचरा छीनकर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों और इलाकों में बिखेर दिया। अंबाला में एक-दो जगहों पर नहीं, बल्कि कई प्रमुख इलाकों में कचरा फैलाए जाने से हड़कंप मच गया। इसके चलते निगम प्रशासन और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के बीच सीधे टकराव के हालात पैदा हो गए। सफाई व्यवस्था को पटरी से उतरता देख नगर निगम कमिश्नर ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि कचरा उठान कार्य में बाधा डालने या कर्मचारियों को रोकने वालों पर सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। दोपहर होते-होते स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस सुरक्षा के साए में निगम की टीमों ने सड़कों पर बिखरा कचरा उठवाया और निस्तारण के लिए भेजा। कर्मचारियों के इस नए पैंतरे के बाद शहर में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें