बांसगांव में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव के दौरान शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद महिला शिक्षक छमा शाही ने कहा कि उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली और शिक्षकों के अधिकारों में की गई कटौती को सुधारने जैसे मुद्दों को ध्यान में रखकर वोट दिया। तहसील परिसर में बने मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। इस दौरान एसडीएम बांसगांव मलखान सिंह और थानाध्यक्ष विशाल सिंह तहसील परिसर में मौजूद रहे।