गोरखपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने मतदान के बाद अमर उजाला से बातचीत में चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के इशारे पर चुनाव की शुचिता प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके मुताबिक, संतकबीरनगर और कुशीनगर में उनके एजेंटों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे थे और प्रत्याशी के आने पर ही आवेदन लेने की बात कही गई।