गोरखपुर में बुढ़िया माई मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिली है। शुक्रवार को पीपा पुल का निर्माण शुरू किया गया था, जिसे शनिवार शाम श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए खोल दिया गया। अब श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए नाव का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। पीपा पुल शुरू होने से मंदिर तक आवागमन सुगम हो गया है।