प्राथमिक विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार को बैगलेस डे मनाया जाता है, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसी क्रम में बेतियाहाता स्थित बनकटी चक प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को बैगलेस डे पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षिका प्रज्ञा राय ने बच्चों को डांस सिखाया। बच्चों ने उत्साह के साथ डांस स्टेप्स सीखे और अपनी प्रतिभा दिखाई।