बॉलीवुड प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भड़के हुए हैं। मुकेश भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री पर 28 फीसदी GST लगाए जाने का विरोध किया। मुकेश के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री से किसी की सेहत को नुकसान नहीं पहुंचता और न ही फिल्म इंडस्ट्री पान-गुटखा बनानेवाली फैक्ट्रियों की तरह है जिसपर 28 फीसदी का टैक्स लगा दिया जाए। प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा 18 फीसदी का टैक्स ही लगाना चाहिए।