अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को आखिरकार यह सिनेमाघरों में सज गई है। फिल्म 'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में भी जमकर बिक्री हुई थी। वैसे भी ये अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म थे, जिसका अंत जानने के लिए फैंस भी बेकरार थे। आज रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से वैसी ही प्रतिक्रिया मिली, जैसा अनुमान लगाया जा रहा था।