रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। रोहिणी सेक्टर-10 में यूनिटी वन और किंग्स मॉल के पास अज्ञात हमलावरों ने सरेराह एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 35 साल के पिंटू के रूप में हुई है। मृतक पर आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस को आपसी रंजिश में हत्या किए जाने का शक है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।