फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे पांच साल के बच्चे का सफल इलाज

पश्चिम बंगाल के एक पांच साल के बच्चे को बहुत ही दुर्लभ जेनेटिक बीमारी ‘चैपल सिंड्रोम’ थी। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने टारगेटेड थेरेपी से उसका सफल इलाज किया है। बच्चा करीब तीन साल से बार-बार दस्त, शरीर में सूजन, कमजोरी और विकास न होने की समस्या से परेशान था। कई जगह इलाज कराने के बाद भी हालत सुधर नहीं रही थी। जांच में पता चला कि उसे चैपल सिंड्रोम है। यह शरीर की इम्यून सिस्टम से जुड़ी बहुत दुर्लभ बीमारी है। दुनिया भर में इसके सिर्फ करीब 100 मामले ही सामने आए हैं। इस बीमारी में शरीर से ज्यादा प्रोटीन निकल जाता है, बार-बार संक्रमण होता है और बच्चा कमजोर हो जाता है। डॉक्टरों ने जेनेटिक टेस्ट से बीमारी की सही वजह पता लगाई। इलाज के लिए उन्होंने ‘पॉजेलिमैब’ नाम की खास दवा शुरू की। यह दवा भारत में आसानी से उपलब्ध नहीं है, इसलिए अस्पताल ने कंपनी की मदद से अमेरिका से मानवीय आधार पर मंगवाई। थेरेपी शुरू होने के सिर्फ 10 दिन में बच्चे में काफी सुधार दिखने लगा। शरीर की सूजन कम हो गई, बच्चा ज्यादा सक्रिय हो गया और उसके खून में प्रोटीन का स्तर भी सामान्य होने लगा। अब उसे हर दो हफ्ते में लगने वाले एल्ब्यूमिन और इम्युनोग्लोबुलिन के इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती। अस्पताल के डॉक्टर रोहन ग्रोत्रा ने बताया कि जेनेटिक टेस्टिंग और सही दवा चुनने से इस दुर्लभ बीमारी का इलाज संभव हो सका। अभी तक दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखा है और बच्चा नियमित निगरानी में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें