फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मानसून की बेरुखी, बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नहीं बरसे बदरा

Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 06 Jul 2026 06:54 PM IST

दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन, इसका खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। स्थिति इससे अलग ही देखने को मिली। सोमवार को भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आए। दिल्ली में असल तापमान के मुकाबले गर्मी अधिक महसूस की गई। ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ सूर्यदेव अपने और तल्ख तेवर दिखाने लगे। दोपहर एक-दो बजे लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों का भी अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 98 और न्यूनतम आर्द्रता 55 फीसदी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24-27 और अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें