दिल्ली-एनसीआर में परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर हेरोइन की तस्करी का नेटवर्क चलाने वाले गैंग का दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने खुलासा किया है। पुलिस ने पति-पत्नी, उनके भाई समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 किलो 250 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी से अर्जित करीब 74 हजार रुपये, दो महिंद्रा थार, दो बाइक, एक स्कूटी और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।