राजधानी दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र कनॉट प्लेस में रोशनी की खूबसूरत सजावट ने शाम ढलते ही यहां की रौनक में चार चांद लगा दिए। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे भवनों और चमचमाती गलियों का नजारा देखते ही बन रहा था। रात के अंधेरे में रोशनी से नहाया कनॉट प्लेस लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।