नूंह जिले के आकेडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला को छेड़छाड़ और अश्लील इशारे का विरोध करना भारी पड़ गया। पीड़िता ने पुलिस दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की है। आरोप है कि पीड़िता बीते दो मई को अपने पति के साथ कार में सवार होकर अपने मायके जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और हाथापाई की।