नूंह के जिला नगर एवं ग्राम आयोजना (डीटीपी) कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। उप निरीक्षक सुनील कुमार, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट जयप्रकाश मान, नायब तहसीलदार नूंह की टीम जब कार्यालय पहुंची तो वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। काफी देर बाद मोहम्मद सलीम जेई मौके पर पहुंचे, जिसके बाद रिकॉर्ड की जांच की गई।