नूंह जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण नूंह की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी संख्या में मामलों का निपटारा किया गया। लोक अदालत के लिए जिले में छह बेंच गठित की गई थीं। जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 20,792 मामले सुनवाई के लिए लिए गए, जिनमें से 17,505 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 14 करोड़ 96 लाख 16 हजार 126 रुपये की समझौता राशि दर्ज हुई।