नोएडा सेक्टर-43 स्थित एक विला में बिना लाइसेंस शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके से विभिन्न ब्रांड की विदेशी मदिरा की 13 बोतलें बरामद हुई हैं। आबकारी निरीक्षक की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।