फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में दो शातिर झपटमार पकड़े: बाइक पर घूमकर देते वारदातों को अंजाम; तमंचा-तीन मोबाइल और दो सोने की चेन जब्त

थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने राहगीरों से चेन और मोबाइल झपटने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, तीन चोरी के मोबाइल, दो सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल बाइक और 14,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने बृहस्पतिवार मार्केट के पास डबल सर्विस रोड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय सुमित सिंह निवासी वजीरपुर, दिल्ली और 19 वर्षीय सुमित वाल्मीकि निवासी सेक्टर-126, नोएडा के रूप में हुई है।

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी शीशा काटने और बनाने का काम भी करते हैं। इसी के साथ वे चेन और मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को भी अंजाम देते थे। पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों और पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है। दोनों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें