फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: सेक्टर अल्फा एक में जल्द होंगे आरडब्ल्यूए चुनाव

अनुज कुमार Updated Wed, 14 Jan 2026 09:11 PM IST

सेक्टर अल्फा एक में आरडब्ल्यूए के चुनाव कराने के लिए बुधवार को डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा नामित चुनाव अधिकारी महिपाल सिंह व नीटू कुमार पहुंचे। लोगों ने उन्हें सेक्टर में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के अवैध चयन की बात बताकर नाराजगी जताई। चुनाव अधिकारी ने कहा कि सेक्टर में लोकतांत्रिक तरीके से जल्द ही चुनाव कराया जाएगा। सेक्टर में चुनाव के लिए वोटर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चुनाव अधिकारी ने कहा कि सेक्टर की वर्तमान कमेटी कालातीत हो चुकी है। वर्तमान में कोई कमेटी कार्यरत नही है। नई कमेटी का चुनाव वोटों के माध्यम से होगा। सेक्टर में रहने वाले सभी लोगों को वोट देने का अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक वोट बना लिए जाएं। इस मौके पर एनसी शर्मा, गजेंद्र शर्मा, आलोक सिंह, विजय शर्मा, राजेंद्र नागर, चौधरी रण सिंह, मनवीर मावी, बिजेंद्र सिंह, एलपी गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, जितेंद्र चौहान, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें