शहर में लगातार बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। सांस और आंखों में जलन के साथ इसका असर गर्भवती महिलाओं और गर्भ में पल रहे शिशु पर भी पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदूषित हवा में मौजूद सूक्ष्म कण (पीएम 2.5 और पीएम 10) सांस के जरिये शरीर में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से गर्भावस्था के दौरान कई तरह की जटिलताओं का जोखिम बढ़ सकता है।