नोएडा।करवा चौथ के पावन अवसर पर बुधवार को सेक्टर-35 के पार्क में महिलाओं ने सामूहिक पूजन किया। सेक्टर की महिलाएं सज-धजकर पार्क में एकत्र हुईं और पति के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कथा सुनी और थाली अदला-बदली की रस्म भी निभाई।