फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में चलती बस में लगी अचानक आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, कुछ मिनटों के लिए बन गया अफरा-तफरी का माहौल

अनुज कुमार Updated Fri, 10 Oct 2025 01:27 PM IST

नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के कौशल्या रेजिडेंसी के पास गुरुवार को एक चलती हुई बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बस चालक ने तुरंत स्थिति का आकलन करते हुए बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आसपास मौजूद लोग भी मदद को आगे आए और आग बुझाने में जुट गए। दमकल विभाग की टीम की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची तो आग पर पहले ही काफी हद तक काबू पा लिया जा चुका था। एफएसओ विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि बस की बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें