सत्य निकेतन में पीजी की इमारत धराशायी होने के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है। इलाके की एक स्थानीय महिला ने विधायक, दिल्ली सरकार और एमसीडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि क्षेत्र में आधे से अधिक पीजी विधायक से जुड़े हुए हैं। आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण और अधिकारियों की कथित मिलीभगत के चलते इलाके में नियमों को ताक पर रखकर पीजी का संचालन किया जा रहा है। महिला ने कहा कि लंबे समय से यहां अवैध निर्माण और बिना उचित सुरक्षा मानकों के पीजी चलने की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। अब हादसे के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर डर और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है।