उत्तर प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी दे रही है। सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए 13 अक्टूबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वाहन नीति के तहत पंजीकरण शुल्क और कर में पूरी छूट दी जा रही है। परिवहन आयुक्त ने सभी एआरटीओ को पंजीकरण अनुमोदन 13 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पूरा करने का निर्देश दिया है।