ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसान संघर्ष मोर्चा का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसानों ने नारेबाजी कर आंदोलन को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मोर्चा ने 14 सितंबर को प्राधिकरण पर महापंचायत का एलान किया है।