ग्रेटर नोएडा में स्नातक व शिक्षक विधान परिषद के मतदान को लेकर शिक्षकों में काफी उत्साह है। वोट देने आ रहे शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने शिक्षक को हित में काम करने वाले प्रत्याशी को चुना है। हालांकि मतदान की प्रक्रिया भी धीमी है। स्कूलों के शिक्षकों की आज छुट्टी की गई है। उसके बाद भी मतदान की प्रक्रिया धीमी है। 25000 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का आज प्रयोग करेंगे।