फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में फिर हुई मुठभेड़: पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल, दिल्ली से निकला कनेक्शन

अनुज कुमार Updated Wed, 25 Jun 2025 04:30 PM IST

नोएडा में हर दिन बदमाश मुठभेड़ में घायल हो रहे हैं। ताजा मामला थाना फेस-1 का है। जहां एक बदमाश पुलिस से मुठभेड़ में घायल हो गया है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान अशोक नगर दिल्ली की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, संदिग्ध प्रतीत होने पर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को मोड़कर सेक्टर-16 की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भगाने लगा। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई, बदमाश द्वारा अपने आप को पुलिस टीम द्वारा घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। कार्रवाई में बदमाश के गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान अरूण कुमार उर्फ अरूण सागर उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो दिल्ली के कल्याणपुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। अपराधी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें